शिमला। छुट्टियां मनाने शिमला आए कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को दिनभर छराबड़ा में रहे। दोनों ने छराबड़ा में प्रियंका गांधी वाड्रा के घर में दिनभर आराम किया। वे महाराष्ट्र व झारखंड व अन्य स्थानों पर हुए चुनाव के परिणाम का फीडबैक लेते रहें।
उन्होंने कांग्रेस नेताओं से फोन पर चर्चा की और प्रियंका गांधी वाड्रा को जीत की बधाई दी। प्रियंका वाड्रा ने वायनाड लोकसभा सीट से भारी अंतर से चुनाव जीता है। गांधी परिवार का यह निजी दौरा है। उन्होंने किसी से भी बातचीत नहीं की।
प्रियंका की जीत पर राहुल ने कही ये बातसोनिया व राहुल गांधी के करीब एक सप्ताह तक शिमला में रुकने का कार्यक्रम है। दोनों के शिमला पहुंचने से पहले छराबड़ा में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
राहुल गांधी ने चुनाव परिणामों के बाद एक्स पर लिखा, मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है, क्योंकि वायनाड में मेरे परिवार ने प्रियंका पर भरोसा जताया है। मुझे विश्वास है कि प्रियंका साहस, करुणा व अटूट समर्पण के साथ वायनाड की प्रगति व समृद्धि के लिए कार्य करेंगी।
देर शाम पहुंचे थे राहुल गांधीसोनिया गांधी शुक्रवार को दिल्ली से चंडीगढ़ तक हवाई जहाज में आईं। चंडीगढ़ से वह सड़क मार्ग से शिमला पहुंचीं थीं। राहुल गांधी शुक्रवार दोपहर जयपुर से चंडीगढ़ पहुंचे और यहां से सड़क मार्ग से शिमला आए। वह देर रात छराबड़ा पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी दिल्ली में लगातार बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए शिमला की शुद्ध आबोहवा में सुकून के पल बिताने के लिए आई हैं। वहीं, राहुल गांधी छराबड़ा की शांत वादियों में चुनावी थकान मिटाएंगे।
प्रियंका गांधी ने 4 लाख से अधिक वोटों से जीता चुनावराहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की रायबरेली और केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ा था। राहुल गांधी ने दोनों सीटों से जीत दर्ज की थी। बाद में राहुल गांधी ने वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया था। इसी वजह से वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराया गया।
इस सीट से कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा को मैदान में उतारा था। प्रियंका गांधी को 6 लाख से ज्यादा वोट मिले। उन्होंने सत्यन मोकेरी को 410931 वोट के अंतर से हराया। सत्यन मोकेरी भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी से मैदान में थे।
No comments:
Post a Comment