सांसद आशीष दुबे ने कलेक्टर से बात कर धान भुगतान संबंधी किसानों की समस्या को दूर करने दिए निर्देश - NEWSMPCG24X7 -->

Breaking

Fixed Sidebar (true/false)

Tuesday, December 24, 2024

सांसद आशीष दुबे ने कलेक्टर से बात कर धान भुगतान संबंधी किसानों की समस्या को दूर करने दिए निर्देश




जबलपुर संवाददाता : जिले में धान उत्पादक किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होने वाली शासकीय खरीद जारी है। खरीदी गई धान के भुगतान को लेकर किसान व प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति निर्मित हो रही थी। जिले के किसान प्रशासन से धान का भुगतान शीघ्र करने की मांग कर रहे थे। भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राघवेन्द्र सिंह पटेल ने सांसद आशीष दुबे को दूरभाष से किसानों के धान भुगतान व अन्य खरीदी, भंडारण आदि समस्याओं से अवगत कराया। तो सांसद आशीष दुबे ने आश्वासन दिया कि वे इस संबंध में तत्काल कलेक्टर दीपक सक्सेना से बात करेंगे। किसानो के धान खरीदी व भुगतान में कोई भी समस्या नहीं आने दी जाएगी। श्री दुबे ने कहा कि मध्यप्रदेश व केंद्र सरकार की प्राथमिकता में किसान है और किसानों की हर समस्या का समाधान सरकार प्राथमिकता से कर रही है।


सांसद ने कलेक्टर को दिए निर्देश

शीतकालीन सत्र चलने के कारण सांसद आशीष दुबे अभी दिल्ली में हैं। जैसे ही उन्हें किसानों व अपने कार्यालय से किसानों के धान भुगतान की समस्या होने की जानकारी मिली उन्होंने जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना से बात कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। किसानों के द्वारा बताई गई भंडारण, उठाव, परिवहन की समस्याओं को कलेक्टर को अवगत कराते हुए उन पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

सात दिनों में किसानों की धान भुगतान समस्या हो जाएगी दूर

सांसद आशीष दुबे ने बताया कि कलेक्टर दीपक सक्सेना किसानों को शीघ्र धान भुगतान करने में प्रयासरत हैं। उन्होंने मुझे जो जानकारी दी है उसमें बताया कि पहले खरीदी अन्य विभाग के पास थी, इस बार खरीदी नागरिक आपूर्ति निगम के पास है। चूंकि धान का भुगतान ई पेमेंट के माध्यम से सीधे किसान के खाते में होता है। उसे विभाग को सुचारू रूप से व्यवस्थित करने में समय लग गया। लेकिन अब भुगतान पोर्टल तैयार है। हम शीघ्र ही सात दिनों के अंदर किसानों की धान भुगतान संबंधी समस्या का समाधान कर देंगे। जिस क्रम में किसानों से धान खरीदी की गई है उसी अनुसार उन्हें भुगतान शीघ्र कर दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment