जन सुनवाई में शिकायतकर्ताओं की जबलपुर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने सुनी शिकायतें - NEWSMPCG24X7 -->

Breaking

Fixed Sidebar (true/false)

Tuesday, January 7, 2025

जन सुनवाई में शिकायतकर्ताओं की जबलपुर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने सुनी शिकायतें

 

सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित वैधानिक कार्यवाही हेतु किया निर्देशित

जबलपुर संवाददाता: आम जनता की शिकायतों एंव समस्याओ के त्वरित निराकरण हेतु आज मंगलवार दिनॉक 07-01-2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय द्वारा जन सुनवाई हुई जिसमें जन सुनवाई में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के शिकायतकर्ता पुलिस कार्यालय में आये थे, अधिकांश शिकायतें पति-पत्नि/परिवारिक एवं जमीन सम्बंधी विवाद, मारपीट तथा सायबर फ्राड से सम्बंधित 12 शिकायतें थी।

आपके द्वारा समस्त शिकायतकर्ताओं को शीघ्र शिकायतों पर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आश्वस्त किया गया तथा जन सुनवाई में प्राप्त समस्त शिकायतों का त्वरित निराकरण समय सीमा में करने हेतु सम्बंधित थाना प्रभारियों/राजपत्रित अधिकारियों को निर्देर्शित किया गया।

जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समर वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति आकांक्षा उपाध्याय, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) बी.एस.गोठरिया उपस्थित थे आप सभी के द्वारा भी शिकायत कर्ताओं कि शिकायतें सुनी गई।




No comments:

Post a Comment